फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट से आया और कारोबारी की चेन ले उड़ा, घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद

Tue, 07 Jan 2020 10:08 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
cctv - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहे के पास कारोबारी की मां मीरा देवी से बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। दुकान के बाहर वारदात होते ही महिला ने शोर मचाया, मगर जब तक लोग एकत्र होते, बदमाश फरार हो गया था। सूचना पर आई पुलिस ने दुकान के सीसी टीवी कैमरे से बदमाशों की तस्वीर हासिल कर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाहपुर के फातिमा बाई पास रोड स्थित श्रीराम चौराहा निवासी दिनेश की चौराहे पर मार्बल की दुकान है। उनकी मां मीरा देवी दुकान के बाहर खड़ी थीं। उसी बीच बुलेट सवार युवक पहुंचा और मीरा से कहने लगा कि आपके बेटे दिनेश ने भेजा है। उसने बताया कि पादरी बाजार में उसकी गहनों की दुकान है। कहा कि दिनेश ने सोने का लाकेट खरीदा है, चेन दे दीजिए, पांच मिनट में लाकेट लगा कर दिनेश के साथ वह पहुंचा देगा। महिला उसके झांसे में न आकर अपने बेटे का नंबर डायल करने लगीं। उसी बीच बदमाश ने गले पर झपट्टा मार चेन लूट ली और फरार हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें