फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम के पॉवर कार से निकला धुआं, गोरखपुर से 45 मिनट देर से रवाना हुई ट्रेन

Tue, 07 Jan 2020 10:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhdham Express - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर आई गोरखधाम एक्सप्रेस के पॉवर कार से अचानक धुआं निकलने लगा। गार्ड ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। रेलवे कर्मचारियों ने जनरेटर को डिस्कनेक्ट कर दिया। जिसके बाद धुआं निकलना बंद हो गया। कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। बहुत सारे यात्रियों की भीड़ लग गई। करीब 45 मिनट बाद चेक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


हिसार जाने के लिए तय समय पर प्लेटफॉर्म नौ पर गोरखधाम एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन में यात्री बैठ रहे थे कि इसी बीच इंजन के साथ लगे पॉवर कार से धुआं निकलने लगा। कुछ यात्रियों ने इसकी जानकारी गार्ड को दी। गार्ड ने कंट्रोल रूम और अधिकारियों दी।

कुछ ही देर में संबंधित रेलवे स्टॉफ भी पहुंच गए। उन्होंने जेनरेटर की सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद धुआं निकलना बंद हो गया। फाल्ट को ठीक कर ट्रेन को 5.20 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें