फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फिर चला बुलडोजर...गोलघर-रेलवे स्टेशन रोड की खिच-खिच भी दूर, 19 का चालान

Mon, 11 Dec 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए कई टीमें गठित की जा रही हैं। नौकायन और रेलवे स्टेशन रोड पर अभियान चला है। नौकायन रोड को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाया गया।अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गोलघर और रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार की शाम अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। स्टेशन रोड पर फुटपाथ पर कब्जा किए गए हिस्से को बुलडोजर से हटा दिया गया तो गोलघर में 19 दुकानदारों का चालान काटा गया। ये लोग फुटपाथ पर कब्जा जमाए हुए थे। वहीं, रविवार को दोबारा अतिक्रमण हटाने के दौरान तीन ठेले और दो जेनरेटर को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। उधर, बाईं लेन फ्री कराने की कवायद तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीएम ने अतिक्रमण की वजह से लगने वाले जाम को लेकर डीएम और एसएसपी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद से ही अभियान चलाया जा रहा है। अब इसकी जिम्मेदारी एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई को दे दी गई है। रविवार को एएसपी मानुष पारिक, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अगुवाई में पुलिस और नगर निगम की टीम रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची। यहां पर कई दुकानदारों ने अपने सामने के फुटपाथ पर कब्जा कर लिया था। इसे बुलडोजर से हटाया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर भी ठेले, रेहड़ी वालों को भी हटाया गया।

इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर 22 घंटे जाम, दूल्हा लग्न तो बराती पहुंचे रस्म के बाद

विज्ञापन

इसके बाद टीम गोलघर में जाम को लेकर कब्जा हटाने पहुंची तो दो दुकानदार ऐसे मिले, जिनके जेनरेटर को फुटपाथ से दो दिन पहले हटाया गया था। लेकिन, टीम के जाने के बाद दोबारा रख दिया गया था। दोनों जेनरेटर को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा तीन ठेले वाले भी ऐसे मिले, जिन्हें हिदायत दी गई थी, लेकिन वह दोबारा नजर आए, उनके ठेले को भी जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

नौकायन रोड को अतिक्रमण मुक्त किया, स्कूल पर पांच हजार का जुर्माना
गोरखपुर। पैडलेगंज से नौकायन रोड पर 20 से अधिक लोग कब्जा जमाकर अपनी दुकान चला रहे थे। रविवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, जीडीए सचिव यूपी सिंह ने अनधिकृत रूप से चल रही दुकानों को हटवाया। कई अस्थायी दुकानों को क्रेन की मदद से उठाकर हटाया गया है। जीडीए द्वारा पैडलेगंज से नौकायन तक की करीब 2400 मीटर लंबी सड़क को नो वेंडिंग जोन बनाया गया है। सड़क के दोनों तरफ तरफ किसी भी प्रकार का ठेला, फूड वैन आदि लग गए थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जाम से हाल बेहाल: रश्मो-रिवाज निभाना था...घंटों जाम में फंसे तो स्टीमर बुक कर पहुंचे बहन के घर

रविवार को एसपी सिटी, जीडीए के अधिकारी अभियान के तहत नौकायन पर पहुंचे थे। नो वेडिंग जोन में लगाई गई दुकानों को हटा दिया गया। सड़क किनारे लगाए ठेले वालों को हटाते हुए दोबारा लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। नो वेडिंग जोन में लगी दुकानों को दिग्विजयनाथ पार्क के पास शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए 106 आवंटियों को दुकानें आवंटित की गई हैं। वहीं, नगर निगम की टीम ने पैडलेगंज के पास एक स्कूल पर गंदगी फैलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए कई टीमें गठित की जा रही हैं। नौकायन और रेलवे स्टेशन रोड पर अभियान चला है। नौकायन रोड को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। सोमवार से अभियान को और तेज किया जाएगा और शहर की प्रमुख सड़कों से ठेले वाले को हटाया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें