फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल सुमेर सागर: निर्माणाधीन चार मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल सुमेर सागर: निर्माणाधीन चार मंजिला मकान पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

गोरखपुर। ताल सुमेर सागर की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर बृहस्पतिवार को भी प्रशासन का बुलडोजर चला। सदर तहसील प्रशासन की टीम ने निर्माणाधीन चार मंजिला मकान ध्वस्त कराने के साथ ही कुछ दुकानें भी तोड़ीं। उधर, कार्रवाई के दौरान मौके पर मकान मालिक व उनके परिजनों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस भी बुलानी पड़ी, लेकिन कार्रवाई जारी रही। अभी आधा मकान ही तोड़ा जा सका है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान मनीष कुमार जायसवाल का है। टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने जिला न्यायालय में रिट दाखिल कर रखी है। कोर्ट से किसी के भी द्वारा निर्माण नहीं तोड़ने का आदेश है। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मनीष जायसवाल की तरफ से केस दाखिल किया गया है, मगर अभी कोर्ट की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है। मौके पर बैनर लगाकर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें