फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1,100 दीपों से जगमगा उठा सूर्यकुंड धाम

Fri, 18 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से मां गंगा की 548वीं महाआरती आयाेजित की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर अहिल्याबाई होलकर वैदिक पुस्तकालय पर 1100 दीप जलाए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन रहे। श्रद्धालु और समिति के स्वयंसेवकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के कार्यों की निरंतरता के लिए मां गंगा से प्रार्थना किया। समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष समरेंदु सिंह, वरुण चौरसिया, पूजा गुप्ता, मुकेश, केके पांडेय, दिव्य प्रताप, अमित श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ दुबे, हेमा शर्मा, नितिन वर्मा, सूरज चौधरी, राधेश्याम सिंह, सिद्धि गुप्ता, प्रशांत, नीतीश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें