गोरखनाथ मंदिर में बुढ़वा मंगल पर खिचड़ी चढ़ाने के आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात में बदलाव किया गया। मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हुआ प्रतिबंध 26 जनवरी की रात आठ बजे तक रहेगा। इसके बाद फिर 29 जनवरी और पांच फरवरी को भी यह लागू रहेगा। एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आए श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसलिए यातायात में बदलाव किया गया है।
इधर से गुजरेंगे वाहन
- महराजगंज, फरेंदा, पीपीगंज से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन व शहर की तरफ आने वाले चार पहिया, रोडवेज बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन को छोड़कर) बरगदवां से भगवानपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
- रेलवे स्टेशन, यातायात मार्ग से बरगदवा, पीपीगंज, सोनौली जाने वाले वाहन यूनिवर्सिटी चौक, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांची, स्पोर्ट्स कॉलेज होकर जाएंगे।
- वाराणसी, मऊ, बड़हलगंज की तरफ से आने वाले बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन छोड़कर) बाघागाड़ा, कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
- लखनऊ, संतकबीरनगर से फरेंदा, सोनौली की ओर जाने वाली रोडवेज बस, ट्रक कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
- महराजगंज, पिपराइच से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन एवं शहर क्षेत्र में आने वाले तीन, चार पहिया वाहन, बस पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
- यातायात तिराहा से बरगदवा, पीपीगंज की ओर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन धर्मशाला, गंगेज, दुर्गाबाड़ी, ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
- इंडस्ट्रियल मोड़ से रेलवे स्टेशन, शहर क्षेत्र आने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामनगर चौराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौक, असुरन चौक होते हुए जाएंगे।