फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : बीटेक थर्ड ईयर के विद्यार्थियों को मिला रिकॉर्ड पैकेज पर इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज और आगरा के ध्यानार्थ ::::
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में मिलेगी 1.25 लाख प्रति माह की इंटर्नशिप
इससे पहले विवि की छात्रा को अमेजन में मिला है 1.10 लाख का पैकेज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियर के थर्ड ईयर के विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 1.25 लाख रुपये प्रति माह के पैकेज पर इंटर्नशिप का ऑफर मिला है। यह एमएमएमयूटी के इतिहास में इंटर्नशिप का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है। इसके पहले विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा सेजल गंगवार को 1.10 लाख प्रति माह का पैकेज ऑफर हुआ है।
एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस की छात्रा अदिति श्रीवास्तव और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियर के आर्यन परिहार को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 1.25 लाख रुपये प्रति महीने की इंटर्नशिप का ऑफर मिला है। यह विश्वविद्यालय के लिए रिकाॅर्ड है। अदिति श्रीवास्तव प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनके पिता डॉ. सुधीर श्रीवास्तव डॉक्टर हैं और मां अंजली श्रीवास्तव गृहणी हैं। वहीं भाई आयुष श्रीवास्तव नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। वहीं, आर्यन परिहार आगरा के रहने वाले हैं। उनके पिता पवन कुमार सिंह आगरा के एफएम मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। मां आगरा में ही अवधपुरी में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीके द्विवेदी ने कहा कि इस साल विश्वविद्यालय के छात्रों को अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप मिला है। आम तौर पर आईआईटी, एनआईटी के छात्रों को इतने बेहतर पैकेज पर इंटर्नशिप मिलती है। एमएमएमयूटी के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें