फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौपाल लगाकर बसपा प्रत्याशी डॉ. राम समुझ ने मांगा जन समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- बोले, क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में, बसपा पर सबका भरोसा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी डॉ. राम समुझ ने सोमवार को चौरीचौरा विधानसभा के झगहां, राजी जगदीशपुर आदि गावों का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने मीठाबेल, ब्रह्मपुर में चौपाल लगाई और जन समर्थन मांगा।
बसपा प्रत्याशी डॉ. राम समुझ ने कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। उनकी समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दिया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने समर्थन दिया और घर-घर जाकर संपर्क भी कराया। सवर्ण समाज, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग और मुस्लिम समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। सभी लोग मिलकर इस बार बसपा को मौका देना चाहते हैं। इस पार्टी पर ही सबका भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राम समुझ ने अपील की कि इस बार समुचित बदलाव करते हुए लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका दिया जाए।
भ्रमण के दौरान कृष्ण मोहन दुबे, सत्यान दुबे, प्रसिद्ध दुबे, कृतार्थ दुबे, अंशु दुबे, गोलू दुबे, सिकंदर बौद्ध, सुनील कुमार भारती, शैलेंद्र कुमार और जोखू राजभर, सुनील निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें