फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छोटे और बड़े भाई कर रहे थे विवाद, तीसरे ने रोका तो मार दिया चाकू

Wed, 20 Jul 2022 04:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर दोनों तरफ  से प्राप्त हुई है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी बात को लेकर छोटे और बड़े भाई के बीच हो रहे विवाद में बीच- बचाव करने गए मझले भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में वह जख्मी हो गया। उसे बेवां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। घटना मंगलवार रात भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में हुई। पीडि़त की पत्नी की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव निवासी लवकुश, धर्मेंद्र और महेंद्र सगे भाई हैं। महेंद्र का आरोप है कि मंगलवार की रात  लगभग 10.30 बजे लवकुश और धर्मेद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसे देखकर वह बीच-बचाव करने के लिए पहुंच गया। यह धर्मेंद्र को बुरा लग गया और उसने चाकू से महेंद्र के पेट में वार कर दिया।  लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा।

इतने में महेंद्र की पत्नी भी आ गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर उनके गांव वाले जुट गए और धर्मेंद्र के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद भवानीगंज थाने को सूचना दी। मौके पर भवानीगंज थाने के एसआई जयप्रकाश भी पहुंच गए। उन्होंने घायल को उपचार के लिए बेंवा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ। उधर महेंद्र की पत्नी बिट्टू ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर दोनों तरफ  से प्राप्त हुई है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें