फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एक थप्पड़ मारने पर किया था भाई पर हमला, विरोध पर भतीजे की हत्या

Wed, 02 Jun 2021 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • बेलीपार इलाके में चाचा ने की थी 12 साल के भतीजे की हत्या, भेजा जेल
  • मानसिक विकलांग आरोपित भाई का घायल देवेंद्र ही कराता था उपचार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के ऊंचगांव में सोमवार रात में भाई देवेंद्र उर्फ दुखहरन पर जानलेवा हमला और फिर 12 वर्षीय भतीजे शिवम की हत्या करने के आरोपी सर्वेश को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि देवेंद्र ने थप्पड़ मारा था जिस वजह से हमला किया और घर आने पर शिवम ने विरोध किया जिस वजह से उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सर्वेश मानसिक विकलांग है और उसकी दवा भी चलती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र सोमवार को अपने भाई सर्वेश का उपचार कराकर आए थे। रात में वह घर में रखी कुछ तस्वीरों को जला रहा था। मना करने पर वह देवेंद्र से उलझ गया। इस पर देवेंद्र ने उसे एक थप्पड़ मार दिया था। इसी बात पर वह उठा और पास में रखी कुल्हाड़ी से देवेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। शोर सुनकर मझला भाई हेमंत आ गया और बीच बचाव किया। जिसके बाद सर्वेश गांव में भाग गया।

घायल देवेंद्र का इलाज कराने के लिए हेमंत उसे लेकर अस्पताल चला गया। इसी बीच सर्वेश फिर घर आ गया। चाचा को देखकर शिवम पिता पर हुए हमला का विरोध करते हुए शोर मचाने लगा। जिसके बाद सर्वेश ने भतीजे के सिर पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बेलीपार नीरज राय ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मानसिक विकलांग है। बड़े भाई ने उसकी हरकतों का विरोध किया था जिस वजह से उन पर हमला किया और भतीजे के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें