फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की फावड़े से काटकर भाई ने कर दी थी हत्या, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

Sat, 31 Oct 2020 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चिलुआताल (गोरखपुर)।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव के भंडारो टोला में गुरुवार को बहन की हत्या करने के आरोपीत भाई गोविंद पर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज किया है। भाई ने बहन की हत्या बस इसलिए कर दी, क्योंकि वह मोहल्ले के एक युवक से प्रेम करती थी। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर, वारदात के एक दिन बाद पुत्र मोह में पिता टूट गया और पुलिस वालों के सामने गिड़गिड़ाते हुए, आरोपी बेटे को जेल न भेजने की सिफारिश की। यहां तक कि उसने हत्या की तहरीर देने तक से इनकार कर दिया। यही वजह है कि पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है।

बता दें कि गुरुवार शाम करीब चार बजे चिलुआताल, परमेश्वरपुर के भंडारो टोला में नाबालिग बहन की फावड़े से काटकर भाई गोविंद ने हत्या कर दी थी। बहन की हत्या के बाद उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़े को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी छोटी बहन मोहल्ले के एक युवक से प्रेम करती थी। वह उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। बहन की हरकतों से आजिज आकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें