फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मंदिर के पास खेल रहे भाई-बहन लापता, खोजने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम

Wed, 16 Jun 2021 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिता ने खोजबीन करने के बाद पुलिस को दी सूचना, बड़ी बच्ची की उम्र दस साल है और छोटे बेटे की उम्र पांच साल है।
विज्ञापन
सुंदरी के साथ भाई लवकुश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के कटसहरा गांव में मंदिर के पास खेल रहे भाई-बहन मंगलवार को रहस्यमय हाल में लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्चे नहीं मिले जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ी बच्ची की उम्र दस साल है और छोटे बेटे की उम्र पांच साल है। एसएसपी ने इनके बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की धोषणा की है।  

जानकारी के मुताबिक, कटसहरा गांव निवासी इंद्रकुमार की 10 वर्षीय बेटी सुंदरी पांच साल के भाई लवकुश के साथ गांव में ही मंदिर के पास मंगलवार को खेल रही थी। अचानक दोनों बच्चे लापता हो गए।
विज्ञापन


दो बजे तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मछली मारने गए पिता भी लौटे और आसपास के गांव में भी जाकर देखे। कहीं पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
9454403515, 9454401415, 9454400273

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें