फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धनतेरस पर बिक गया एक करोड़ का झाड़ू

Sun, 12 Nov 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। धनतेरस पर शहरवासियों ने जमकर झाड़ू की खरीदारी की है। झाड़ू विक्रेता बालाजी स्टोर के रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि इस धनतेरस जिले में करीब एक करोड़ रुपये के झाड़ू का कारोबार हुआ है।
बताया कि धनतेरस के दिन हर ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करते हैं, लेकिन वह एक झाड़ू तो खरीदना ही चाहता है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने झाड़ू की खरीदारी की है।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर सोने-चांदी सहित झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन नई झाड़ू घर में लाने से दरिद्रता दूर होती है। मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है।
डॉ. जोखन पांडेय शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार सींक वाले झाड़ू की पूजा करनी चाहिए, जो छोटे आकार में पूजा के लिए ही बनी होती है। यह झाड़ू आसानी से बाजार में उपलब्ध रहता है, अगर नहीं मिले तो बड़ी झाड़ू का भी उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि झाड़ू को घर में लाने के बाद पानी छींटा मारकर कुमकुम और चावल का तिलक करें, लाल कपड़े से रोली बांधकर धागा बांधे, फिर जिस जगह लक्ष्मी पूजन होना है वहां रख दें। पूजा के समय मां लक्ष्मी के साथ झाड़ू की पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें