फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामघाट पर हुआ दीपोत्सव का आयोजन

Sun, 12 Nov 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नदी के रामघाट पर शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रमोद टेकरीवाल ने कहा कि आम नागरिकों के स्वस्थ जीवन और खुशहाली के लिए रामघाट पर यह आयोजन राप्ती संस्कृति संरक्षण न्यास के माध्यम से होता आ रहा है। यह लोक कल्याण के लिए सार्थक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सत्य प्रकाश पाठक ने कहा कि यह आयोजन 2015 से हो रहा है। मुख्य न्यासी सोमेश्वर पांडेय इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
सोमेश्वर पांडेय ने कहा कि वर्ष 2015 में छोटी दिवाली के दिन से अनवरत प्रत्येक पूर्णिमा को राप्ती की आरती और वार्षिक दीपोत्सव का कार्यक्रम छोटी दीपावली के दिन होता है। दीपोत्सव में कृष्णा, नितिन जसवाल, अखिलेश मिश्रा, सुशील शुक्ला, मेधा पांडेय सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें