फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के सीएमओ कोरोना मरीजों से कर रहे ये अपील, अस्पताल में भर्ती होने से पहले कर सकते हैं ये काम

Fri, 17 Jul 2020 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना के मरीज अगर घर से आते हैं, तो जरूरत के सामान लेकर आए। जरूरी सामानों में साबुन, ब्रश, टूथपेस्ट सहित अन्य जरूरी सामान शामिल है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने अपील करते हुए कहा है कि विभाग की तरफ से किट तो दिए जा रहे हैं। लेकिन अगर मरीज खुद सामान लेकर आएंगे, तो उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बताया कि पहले मरीजों को जल्दबाजी में विभाग की टीम लेकर आ जाती थी, लेकिन अब मरीजों को समय दिया जा रहा है। ऐसे में अगर मरीज आ रहे हैं, तो वह कम से कम 10 दिनों का जरूरी सामान लेकर आएं।

इसमें साबुन, ब्रश, टूथपेस्ट, कच्छा, बनियान आदि शामिल है। इसके अलावा अगर लिखने और पढ़ने के शौक हैं, तो लोग किताब और कॉपी भी लेकर आ सकते हैं। इससे उनका समय भी पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें