फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: परीक्षा के लिए दुल्हन ने रुकवाई विदाई, तीन घंटे कॉलेज के बाहर इंतजार करता रहा दूल्हा

Thu, 28 Apr 2022 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कॉलेज के प्रबधंक अर्पित कुमार चौबे ने कहा कि नेहा यादव अन्य लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश की हैं।
विज्ञापन
परीक्षा देती नेहा यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। यहां एक दुल्हन शादी के बाद विदा होकर सुसराल न जाकर सीधे अपने कॉलेज परीक्षा देने चली गई। इस दूल्हा सहित अन्य लोग उसका कॉलेज के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करते रहें।

विज्ञापन


चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी दिनेश यादव की पुत्री नेहा का कुशीनगर जनपद के लक्ष्मीपुर के रामपुर बगहा निवासी महंत यादव के पुत्र दिग्विजय यादव से 27 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से शादी हुई। गुरुवार की सुबह दुल्हन नेहा ने विदा होकर ससुराल जाने से पहले भौवापार में स्थित बच्ची देवी रामदेव चौबे महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा की।

कॉलेज के संरक्षक अजय कुमार चौबे, प्रबधंक अर्पित चौबे समेत कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने वैवाहिक जीवन की बधाई दी। कॉलेज के प्रबधंक अर्पित कुमार चौबे ने कहा कि नेहा यादव अन्य लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें