फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा में न होने पाए चूक : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सातवें चरण के चुनाव से पहले एसएसपी ने ऑनलाइन मीटिंग कर मातहतों को दिए निर्देश
विज्ञापन

- कहा, पूरी ईमानदारी से हो निरोधात्मक कार्रवाई, सबकी जिम्मेदारी होगी तय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर की दो लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। इसको लेकर अब वीआईपी और वीवीआईपी का दौरा तय हो जाएगा। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को सभी पुलिस के अधिकारियों, सीओ, थानेदार समेत चुनाव से जुड़े सभी मातहतों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
उन्होंने कहा कि वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। चुनाव में पूरी ईमानदारी से निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। एसएसपी ने फोर्स के ठहरने की व्यवस्था के संबंध में कहा कि सीएपीएफ, पीएसी, सिविल पुलिस एवं होमगार्ड्स के ठहरने वाले स्थानों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करना व फोर्स के मानक के अनुरूप ठहरने की व्यवस्था करना है।
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई के लिए व्यक्तियों/अपराधियों का चिह्नीकरण करने के साथ निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ गलती से कोई कार्रवाई न हो। हिस्ट्रीशीटरों पर शत-प्रतिशत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

बीपीओ तथा हल्का प्रभारी की लगातार मीटिंग लेकर उन्हें ब्रीफ कर उनकी प्रगति रिपोर्ट करना तथा प्रगति रिपोर्ट लेते रहें। सीएपीएफ व स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ मिलकर संवेदनशील स्थानों का एरिया डॉमिनेशन कर मतदाताओं में भयमुक्त / स्वतंत्र मतदान के विश्वास की भावना जागृत करने का पूरा प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें