फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का असर: विपक्षी को वोट देने को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, छह घायल

Fri, 16 Apr 2021 08:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एक राहगीर बुजुर्ग की हालत गंभीर, गांव में फोर्स तैनात की गई, गुलरिहा इलाके के खुटहन खास गांव में हुई घटना, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के खुटहन खास गांव के शाहपुर टोला में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे विपक्षी को वोट देने की बात पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चले जिसमें एक राहगीर बुजुर्ग समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान पद के लिए गांव के इंद्रमणि यादव एवं रामदास निषाद प्रत्याशी थे। मतदान के दिन दोनों पक्षों में हल्की-फुल्की झड़प हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह इंद्रमणि यादव के पुत्र संतोष यादव ग्रामीण राजकुमार शर्मा को उनके पक्ष में वोट नहीं देने की बात कहते हुए उलझ गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग गोलबंद होकर आमने-सामने हो गए।

देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। गांव में भगदड़ सा माहौल हो गया। विवाद में गोविंद मद्धेशिया का सिर फट गया। भोला बेलदार समेत छह लोग चोटिल हो गए हैं।  गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दी गई है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि दो महिला, चार पुरुष समेत छह लोग घायल हैं । घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सिपाही से मारपीट करने का केस दर्ज

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खड़खड़िया गांव में मतदान ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिपाही रामविलास यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अज्ञात युवक ने उनकी रायफल छीनकर जमीन पर पटक दी थी, जिससे उसका बट टूट गया। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर हमलावर हो गए।

किसी तरह से वह से बच के निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं गुरुवार को सिपाही पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि अरविंद गुप्ता को सिपाही ने बट से मार दिया जिससे वह चोटिल हो गया था। इसके बाद मामला बिगड़ा था। फिलहाल पुलिस ने अरविंद का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें