बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्नशिप के छात्रों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने इंटर्नशिप की धनराशि बढ़ाने के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वे मांग कर रहे थे कि देशभर में एक समान इंटर्नशिप की राशि तय कर दी जाए। इस दौरान एमबीबीएस और बीडीएस कर चुके छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
छात्रावास से निकलकर जूनियर डॉक्टर बाबा राघव दास की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। छात्रों ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप में डॉक्टर को महज 7500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों में 23,500 रुपये, असम में 31,500 कर्नाटक में 30,000 और पश्चिम बंगाल में 28,050 रुपये प्रतिमाह इंटर्नशिप के लिए दिए जाते हैं।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।