फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRD मेडिकल कॉलेज : पहली मंजिल से हटाया गया दवा वितरण केंद्र, भूतल से मिलेगी दवा- जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Tue, 04 Aug 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अभी तक नेहरू अस्पताल का दवा वितरण केंद्र पहली मंजिल पर संचालित होता था। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद मरीजों को दवा प्राप्त करने के लिए ऊपर जाना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब मरीजों और उनके तीमारदारों को दवा लेने के लिए सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी पहल की गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करते हुए दवा वितरण केंद्र को पहली मंजिल से भूतल पर स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब मरीजों और उनके तीमारदारों को दवा लेने के लिए सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

अब तक नेहरू अस्पताल का दवा वितरण केंद्र पहली मंजिल पर संचालित होता था। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद मरीजों को दवा प्राप्त करने के लिए ऊपर जाना पड़ता था। पहली मंजिल पर सर्जरी और ईएनटी विभाग की ओपीडी भी संचालित होने के कारण वहां पूरे दिन मरीजों की भीड़ रहती थी।

ऐसे में दवा लेने पहुंचे लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित होता था और गंभीर मरीजों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
अस्पताल प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए दवा वितरण केंद्र को भूतल पर वातानुकूलित पर्चा काउंटर के पास स्थापित किया गया है।

इससे मरीजों को पर्ची बनवाने और दवा लेने के लिए अलग-अलग मंजिलों पर नहीं जाना पड़ेगा। नई व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा, अनावश्यक भागदौड़ कम होगी और पहली मंजिल पर भीड़ का दबाव भी घटेगा। इससे सर्जरी और ईएनटी ओपीडी का संचालन भी पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल की सेवाओं को अधिक मरीज-अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाते रहेंगे। नई व्यवस्था से प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजन को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें