फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 30 मिनट में ही हो जाएगी कोरोना मरीजों की पहचान, जानिए कैसे

Wed, 01 Jul 2020 05:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एंटीजन किट आ गई। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान करना आसान होगा। यह किट सिर्फ 30 मिनट में ही कोरोना वायरस की पहचान कर देगी। हालांकि मेडिकल कॉलेज को इस किट का कोई खास फायदा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, इस किट को दक्षिण कोरिया की कंपनी बायोसेंसर ने बनाया है। इससे जांच में जो सैंपल निगेटिव आएंगे उसकी फिर से विस्तृत जांच होगी। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि अगर कोई सैंपल पॉजिटिव आ जाए तो उसकी पहचान 30 मिनट में हो जाएगी।

विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने बताया कि कुछ खामियों को छोड़ दें तो यह किट कई मायनों में खास है। यह सैंपल में से कोरोना वायरस की पहचान सबसे सटीक तरीके से करता है। इसकी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव है तो किसी अन्य प्रकार की जांच की आवश्यकता नहीं है। यह नेजल स्वाब में कोरोना वायरस की पहचान कर लेगा। इसे किसी भी परिस्थिति में प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए स्पेशल लैब की जरूरत नहीं है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन को एक हजार किट मिले हैं। इसकी मदद से इमरजेंसी में जांच कराई जाएगी। इससे मरीजों में वायरस की पहचान करने में आसनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें