- तीमारदार ने मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को दी तहरीर
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू-1 में भर्ती महिला मरीज की नाक से सोने की कील चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मरीज के नाती तरुण ने मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
सिद्धार्थनगर जिले के पिपरी निवासी भानमती देवी को बुधवार को सीने में तेज दर्द होने पर इलाज के लिए आईसीयू-1 में बेड नंबर 12 पर भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को उनका ऑपरेशन कर पेसमेकर लगाया गया। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मरीज दवा खाने के बाद अपने बेड पर सो गईं। उनके साथ मौजूद तीमारदार भी वहीं पास में सो गई। आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मरीज की नाक से सोने की कील चोरी कर ली। जब तीमारदार की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि नाक में कील नहीं है। इसके बाद वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई लेकिन पता चला कि कैमरा कार्यरत नहीं था। इस घटना की जानकारी के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।