गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में चलाए गए टिकट जांच अभियान से 113.04 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। इस दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक लगेज के कुल 15.43 लाख मामले पकड़े गए।
इनमें 8.77 लाख बिना टिकट, 6.63 लाख अनियमित टिकट और 0.026 लाख बिना बुक सामान के मामले शामिल हैं।रेलवे प्रशासन के अनुसार यह वसूली पिछले वर्ष की तुलना में 31.9 प्रतिशत और निर्धारित लक्ष्य से 9.9 प्रतिशत अधिक है। इज्जतनगर मंडल में 3.5 लाख मामलों से 19.93 करोड़, लखनऊ में 6.32 लाख मामलों से 54.06 करोड़, वाराणसी में 4.13 लाख मामलों से 28.55 करोड़ और मुख्यालय गोरखपुर की ओर से 1.48 लाख मामलों से 10.50 करोड़ रुपये वसूले गए।