फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, खेल के दौरान हुआ था विवाद

Fri, 03 Jan 2020 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोरखपुर के हरनही इलाके के हरदीचक स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में खेल के दौरान हुए विवाद में आठ युवकों ने मारपीट, तोड़फोड़ की। इस दौरान कॉलेज के लड़कों ने तोड़फोड़ करने वालों को दौड़ा लिया और एक युवक को दबोच लिया, जिसे पुलिस के हवाले किया गया है। हालांकि पकड़े गए युवक का कहना है कि वह फीस जमा करने आया था, गलतफहमी में पकड़कर छात्रों ने पिटाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपित की पहचान सहसी गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक खेल के दौरान छात्रों में विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने बाहरी युवकों को बुला लिया। सहसी निबहीया गांव के करीब आठ युवक लाठी डंडा लेकर पहुंचे और एक- एक कमरे में घुसकर कुछ छात्रों की तलाश करने लगे। इस दौरान छात्र के नहीं मिलने पर तोड़फोड़ करने और कुछ युवकों को थप्पड़ भी मार दिया।

बवाल होता देखकर कॉलेज के छात्र एकजुट होकर बाहरी लड़कों को दौड़ा लिया। सभी भागने लगे पर गए राजकुमार नाम के युवक को छात्रों ने पकड़ लिया। प्रधानाध्यापक अरुणेश कुमार सिंह का कहना है बच्चों का पहले का विवाद था, मारपीट के नियत से 8 की संख्या में बाहरी लड़के विद्यालय में घुस गए, जिसमें से एक लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन अभी तहरीर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें