फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी की आत्मदाह की कोशिश के मामले में प्रेमी के माता-पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के दिए गए बयान के आधार पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने किशोरी की आत्मदाह की कोशिश के मामले में बुधवार को किशोर प्रेमी के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई किशोरी की ओर से मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर की गई है। पुलिस अब तक प्रकरण में तीन आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है। उधर, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। दो डॉक्टरों की देख-रेख में उसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बीते 21 जनवरी को शादी के लिए प्रेमी के कहने पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में किशोरी ने बताया कि वह पिछले छह साल से मोहल्ले के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर से प्रेम संबंध में थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रेमी के माता-पिता राजी नहीं थे। शादी के लिए प्रेमी के कहने पर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने विस्तृत बयान दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बयान में उसने अपने प्रेमी की माता और पिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप है कि प्रेमी की मां उसे अक्सर सड़क पर खड़े होकर गालियां देती थी। सार्वजनिक रूप से की जाने वाली इस गाली-गलौज से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। लगातार अपमान और दबाव के चलते उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा था। वहीं प्रेमी के पिता उसे और उसके परिवार को असलहा दिखाकर धमकाते थे।
सीओ कैंट रवि सिंह का कहना है कि किशोरी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें