फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिरफिरे आशिक ने मिलने के बहाने प्रेमिका को बुलाकर मारा चाकू, फिर खुद को भी कर लिया घायल

Mon, 17 May 2021 09:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

दोनों सिवान में तड़प रहे थे। गांव के लोगों ने देखा तो दोनों को लहुलुहान हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के सिवान में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को बुलाया, फिर उसे चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद स्वंय भी पेट में चाकू मार कर घायल हो गया। दोनों सिवान में तड़प रहे थे। गांव के लोगों ने देखा तो दोनों को लहुलुहान हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लोगों के मुताबिक युवती की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी। जिससे युवक उससे नाराज हो गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक युवक का प्रेम संबंध था। दोनों घर वालों से छिपकर मिलते जुलते रहे। इसके बाद युवती की शादी तय हो गई। जिससे युवक नाराज हो गया। युवती ने भी शादी तय होने के बाद उससे संबंध रखना कम कर दिया। 

उधर, युवक युवती के मन हुए बदलाव से परेशान रहने लगा। युवक ने एक योजना बनाई और युवती को झांसे में लेकर किसी तरह से गांव के सिवान में मिलने के लिए बुलाया। उसकी बातों में आकर युवती गांव के बाहर सिवान में रविवार को उससे मिलने पहुंची। शुरूआत में उसने युवती से बातचीत की फिर अचानक चाकू निकाला और युवती पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वह लहुलुहान होकर तड़पने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका को तड़पते हुए देखकर युवक ने भी खुद पर चाकू से वार कर दिया। जिससे दोनों लहुलुहान होकर दर्द से चीखने लगे। गांव के लोगों ने कुछ देर बाद दोनों को घायल अवस्था में देखा तो उनको जिला अस्पताल भेजा गया। लोगों के मुताबिक युवक एवं युवती दोनों आस पास के गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों रविवार को गांव से दूर काफी सुनसान स्थान पर गए। वहां कुछ पेड़ हैं। वहीं खेत में दोनों लहूलुहान पड़े थे। मौके से चाकू भी बरामद हुआ। 

इस घटना को लेकर युवक व युवती के परिजन खामोश हैं। युवती की हालत ज्यादा गंभीर है। इलाज कराने के लिए दोनों के परिजन साथ ही अस्पताल में पहुंचे। सदर कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने मामले की जांच करने एवं युवक युवती को अस्पताल भर्ती होने की पुष्टि की। 

क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें