फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ननिहाल में खेलने निकले बालक की पोखरी में डूबने से मौत

Mon, 26 Oct 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला मोहल्ले में रविवार की शाम खेलते समय पोखरी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह दशहरा की छुट्टी में अपने ननिहाल आया था। पैर फिसलने से पोखरी में गिरने के बाद वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे तक उसकी तलाश की। जाल की मदद से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बृजेश वर्मा का बेटा अंश वर्मा देवरिया के रामगुलाम टोला मोहल्ले में दुर्गा वर्मा के घर ननिहाल आया था। रविवार की शाम करीब चार बजे वह अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए बेरमहिया पोखरी के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान पैर फिसलने से पानी में गिर गया।
अंश को डूबता देखकर साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद शाम पांच बजे जाल डालकर उसे निकाला गया। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें