महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे के घंटाघर चौराहे के पास एक ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर ट्रक व शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
नौतनवा के कस्बा के वार्ड नंम्बर 16 बहादुरशाह नगर निवासी सागर (18) अपने एक मित्र के साथ साइकिल से अपने घर जा रहा था। कस्बे के घंटाघर चौराहे के पास पहुंचते ही नौतनवा से गोरखपुर की तरफ जा रही एक खाली ट्रैलर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। जबकि साथी युवक बाल -बाल बच गया। मौके पर पहुंचे आस पास के लोग अभी इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान उसकी मौत हो गई । चौकी इंचार्ज संजय दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । ट्रक थाने पर लाया गया है ।