फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल..मांग और मौत: इकलौते बेटे की जिद पूरी न कर सका मजदूर पिता, रवि ने दी जान; घर में रह गईं चार बेटियां

Tue, 12 Aug 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती

सार

मुन्नीलाल प्रजापति, जो खेती और मजदूरी से अपने परिवार का पेट पालते हैं, चार बेटियों और इकलौते बेटे रवि के पिता हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला रवि पिछले कई दिनों से नया मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था। लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी के चलते मुन्नीलाल उसकी बात टालते रहे।
विज्ञापन
मोबाइल न मिलने के कारण बेटे रवि ने दी जान - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बस्ती स्थित हर्रैया के रतनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। किसान मुन्नीलाल प्रजापति का इकलौता बेटा रवि (18 साल) मोबाइल न मिलने की जिद में इतना आहत हुआ कि उसने सोमवार को अपनी जिंदगी का आखिरी कदम उठा लिया। यह दुखद घटना न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए एक गहरा सदमा बन गई।

विज्ञापन
Trending Videos

मोबाइल की जिद बनी जानलेवा
मुन्नीलाल प्रजापति, जो खेती और मजदूरी से अपने परिवार का पेट पालते हैं, चार बेटियों और इकलौते बेटे रवि के पिता हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला रवि पिछले कई दिनों से नया मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था। लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी के चलते मुन्नीलाल उसकी बात टालते रहे। सोमवार सुबह जब रवि ने फिर से मोबाइल की मांग की, तो पिता ने उसे डांट दिया। इस डांट ने रवि को इतना आहत कर दिया कि उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने सबको हक्का-बक्का कर दिया।

कमरे में फंदे से लटका मिला रवि
नाराज रवि चुपके से अपने कमरे में गया और वहां फंदे से अपनी जिंदगी खत्म कर ली। कुछ देर बाद जब उसकी बहन कमरे में पहुंची, तो रवि को फंदे से लटकता देख उसकी चीखें गूंज उठीं। परिवार वाले आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। यह खबर जंगल की आग की तरह गांव में फैल गई।
विज्ञापन

रोता-बिलखता परिवार, सन्नाटे में गांव
अस्पताल में रवि के शव से लिपटकर उसकी मां, पिता और बहनों की चीत्कार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। गांव वाले भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हर्रैया के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि रवि की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है। गांव में हर तरफ सन्नाटा पसरा है, और लोग इस बात पर हैरान हैं कि एक छोटी-सी जिद इतना बड़ा हादसा बन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें