बड़हलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गोनहा गांव के पास सोमवार की देर रात ग्रामीणों को ले जा रही नाव सरयू नदी की धारा मे फंस गई। एसडीआरएफ ने घंटो मशक्कत के बाद सभी 24 लोगो का रेसक्यू कर सुरक्षित बचा लिया।
एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि लगभग आठ बजे रात मे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा, निकट सूरजपुर गांव के प्रदीप यादव ने सूचना दिया कि गोनहा गांव के पास उनके गांव रसूलपुर मोर्चा से नाव से गये 24 व्यक्ति सरयू नदी की धारा मे फंस गए हैं। सूचना के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया।
एसडीएम ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। चूंकि रात का मामला था और सरयू नदी की उफान मे नाव की लोकेशन लेकर रेस्क्यू करना था। किन्तु एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नाव मे फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बचा लिया।
अगर समय से टीम नहीं पहुंचती और रेस्क्यू नहीं हो पाता तो बाढ़ के पानी में बड़ी घटना भी घट सकती थी। नाव मे रसूलपुर मोर्चा के सुधाकर यादव, राधे, अमित, शुभम, विनय, रमेश, लालबहादुर शास्त्री, किशन, शिवम, सुनील, प्रदीप, मनीष, छोटू, अर्पित, सत्यम, विनोद, सूर्यभान सहित पांच-छह बच्चें व महिलाएं थी।