गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के रेल बिहार कॉलोनी में युवक ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नौकरानी की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि युवक की मां की तबीयत खराब थी, पिता उनका इलाज कराने के लिए बड़े बेटे के पास दिल्ली गए हैं। घटना की वजहों की पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रेल बिहार कॉलोनी फेज एक निवासी अभिषेक श्रीवास्तव (35) ने घर में रस्सी के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दी। हादसे के समय वह घर में अकेले थे। शुक्रवार सुबह जब नौकरानी आई तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण अगल बगल के लोगों को बताई।
पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पिता जयनारायण श्रीवास्तव को दी। इसके बाद अभिषेक के चाचा और मामा घर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखे कि अभिषेक रस्सी से लटक रहा था।