फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : परीक्षा नियंत्रक को धमकी मामले में आरोपी छात्रों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को कार्यालय में घुसकर धमकी देने के मामले में निलंबित दोनों छात्रों को जांच समिति ने 15 अप्रैल को तलब किया है। दोनों को नियंता कार्यालय में अपराह्न तीन बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जांच समिति ने नोटिस में कहा है कि यदि समय से आरोपी छात्रों का जवाब नहीं मिलता तो यह माना जाएगा कि विश्वविद्यालय की ओर से की गई कार्यवाही से सहमत हैं। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।

छह अप्रैल को दो छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहुंचे थे। उन पर परीक्षा नियंत्रक को धमकी देने और दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह की शिकायत के आधार पर नियंता डॉ. टीएन मिश्र ने एलएलबी के छात्रों चंदन यादव और राहुल कुमार को निलंबित कर दिया था। उनका परिसर में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मामले में नियंता ने चार सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें