फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्राओं को नारी बुक बैंक से उपलब्ध कराई गईं पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। एनई रेलवे सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बृहस्पतिवार को जरूरतमंद छात्राओं को नारी बुक बैंक से निशुल्क पुस्तक वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नारी बुक बैंक की स्थापना करके विद्यालय ने अपने सामाजिक दायित्वों निभाई है। नारी बुक बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बालिकाओं को उनके कोर्स से संबंधित एनसीईआरटी की पुस्तकें प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के बाॅटनिकल गार्डेन का भ्रमण कर पौधों को संरक्षित करने के प्रधानाचार्य एके सक्सेना के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना के बाद अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें