फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात कर जीवन जीने की मिलती है प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वसुधैव कुटुंबकम् हमारी विरासत है। प्राचीन सांस्कृतिक आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात कर जीवन जीने की प्रेरणा हमें यहीं से मिलती है। मानवीय मूल्यों को स्थापित करते हुए यह भारत भूमि संपूर्ण विश्व में युवा शक्ति के माध्यम से आज नवीन एवं प्राचीन सभ्यताओं से ओतप्रोत संदेश देने में सक्षम हो सके, यह संकल्प लेकर आज प्रत्येक नौजवान भारतीय को आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

यह बातें राम गुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में रोवर्स एंड रेंजर्स के पांच दिवसीय जीआई प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र के अवसर पर राजा रतनसेन पीजी कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर के डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कही। कहा कि रोवर्स एंड रेंजर्स जैसी संस्थाएं एवं उससे जुड़े प्रशिक्षुओं को लौकिक, आध्यात्मिक जगत ज्ञान के साथ-साथ आत्मज्ञान के पथ पर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर डॉ. बृजेश मणि मिश्र, महबूब आलम, डाॅ. प्रागेश मिश्र, समरेन्दु प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राध्यापिका डाॅ. प्रियंका राय, डाॅ. रेनू सिंह, कीर्ति दूबे, मंजूला राय, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें