फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, जानिए क्यों किया टू थम्सअप का इशारा

Tue, 02 Jun 2020 08:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
manisha koirala
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी की जमकर सराहना की।

विज्ञापन


मुंबई से दोपहर 1.10 बजे स्पाइस जेट फ्लाइट से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची मनीषा ने जब वहां कोविड-19 से बचाव को लेकर किए गए इंतजाम और सुरक्षा मानकों को देखा तो उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल से मिलकर कुछ अनूठे अंदाज में धन्यवाद बोला।

उन्होंने अपने दोनों हाथों के अंगूठो को उठाकर एयरपोर्ट अधिकारियों का अभिवादन किया। मनीषा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन की संजीदगी दूसरों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा के साथ उनके माता-पिता भी थे। वह गोरखपुर से महराजगंज होते हुए अपने घर नेपाल प्रस्थान कर गईं। उधर सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने भी मनीषा के टू- थम्सअप वाले वीडियो संदेश को ट्वीट कर गोरखपुर एयरपोर्ट पर बचाव एवं सुरक्षा इंतजामों की तारीफ की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें