गैंग ऑफ वासेपुर और वेब सिरीज मिर्जापुर से अलग पहचान बनाने वाले कालीन भइया यानी पंकज त्रिपाठी ने मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के जरिए एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकॉल व सफाई आदि व्यवस्था की सराहना करते देखे व सुने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर एयरपोर्ट व अभिनेता पंकज त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
बिहार प्रांत के गोपालगंज के मूल निवासी पंकज त्रिपाठी मंगलवार की शाम अपनी मां, पत्नी, बच्चे और परिवार के कुल सात सदस्यों के साथ गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें शाम 4.20 की स्पाइस जेट की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन
3 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई के लिए उड़ान भरने से पूर्व उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों प्रभाकर बाजपेई, विजय कौशल आदि से मुलाकात की। औपचारिक मुलाकात के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर की गई व्यवस्था की तारीफ की।
4 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2004 में ओमकारा फिल्म में अपनी छोटी से एक्टिंग से वह उभरे और फिर गैंग ऑफ वासेपुर और मिर्जापुर ने उन्हें बालीवुड में एक अलग पहचान दी।