फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बरात जा रही बोलेरो नहर में गिरी, एक की मौत, आठ लोग बचाए गए

Sun, 09 Aug 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रविवार की रात में करीब आठ बजे खड्डा थाना क्षेत्र के एक अल्पसंख्यक परिवार से जा रही बरात में शामिल बोलेरो गाड़ी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग गांव के समीप सड़क के गड्ढे से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में कुल नौ लोग सवार थे जिनमें से आठ लोग तो किसी न किसी तरह से बाहर निकल गए लेकिन एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


खड्डा क्षेत्र के नवल छपरा निवासी समउल्लाह के घर से बरात दहाऊर गांव जा रही थी। बरात में शामिल एक बोलेरो में चालक समेत नौ लोग सवार थे। यह गाड़ी सबसे पीछे रह गई थी। रात में करीब आठ बजे सौरहा खुर्द गांव के सामने बड़ी गंडक नहर की पटरी के पिच पर बने गड्ढे से बचाने का चालक ने प्रयास किया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पलट गई। गाड़ी में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर उस रास्ते गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। 

अगल-बगल के गांव के लोग पहुंचे और पानी में डूबे बोलेरो का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से आठ बराती तो सही सलामत थे लेकिन जुमराती (70) की मौत हो गई।घटना स्थल पर पहुंचे नेबुआ नौरंगिया के एसआई शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि डूबने से जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, उसके शव को थाने भेज दिया गया है। घरवालों के पहुंचने के बाद निर्णय लिया जाएगा। रात होने के कारण गाड़ी को बाहर नहीं निकाला जा सका है। अन्य आठ लोगों को सुरक्षित उनके घर वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें