फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: बोलेरो ने सवारी भरे ऑटो में मारी टक्कर, चचेरी बहनों सहित पांच घायल

Thu, 18 May 2023 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट।

सार

दुर्घटना के बाद लोग घायलों की मदद करने के बजाय उनका वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। हालांकि, जब इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट संदीप यादव को हुई तो उन्होंने हल्का दरोगा और सिपाहियों को घायलों की मदद के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी-सिंघवलिया मार्ग पर बुधवार शाम में सिसवा की तरफ से आ रही तेज अनियंत्रित बोलेरो चालक ने सवारी भरे ऑटो में ठोकर मार दी, जिसमें भलुवा गाव की दो चचेरी बहनों, ऑटो ड्राइवर सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, दुर्घटना के बाद लोग घायलों की मदद करने के बजाय उनका वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। हालांकि, जब इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट संदीप यादव को हुई तो उन्होंने हल्का दरोगा और सिपाहियों को घायलों की मदद के लिए भेजा।

मौके पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने घायलों को दो एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों के परिजनों ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: माफिया अजीत इनाम बढ़ाने की तैयारी, तलाश में गैर जनपद में टीम ने दी दबिश

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे एक ऑटो कुछ सवारी बिठाकर पचौरी चौराहे की तरफ जा रहा था, जिसमें भलुवा गांव की दो चेचेरी बहनें चंदा (19) और वंदना (20) सहित दो अन्य सवारी बैठीं थीं। अभी गाड़ी मदरिया पुलिया के पास पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिससे सभी सवारी नीचे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा भी टूट गया। घायलों में चन्दा, वंदना, और ऑटो ड्राइवर अकरम पुत्र इस्माइल, और रफीक पुत्र शौकत अली सहित एक अन्य व्यक्ति को पुलिस जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें