फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आम के पेड़ से लटकता मिला महराजगंज निवासी युवक का शव, दो दिन से था लापता

Wed, 25 Nov 2026 07:13 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कर्महा बुजुर्ग गांव के टोला बरई में बुधवार सुबह आम के पेड़ से लटकता 30 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र निवासी संदीप चौरसिया के रूप में हुई। वह दो दिन पहले घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की, लेकिन शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र के कर्महा बुजुर्ग गांव के टोला बरई में बुधवार सुबह आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव महराजगंज निवासी संदीप चौरसिया (30) का था। पिता सुरेश चौरसिया ने उसकी पहचान की। युवक दो दिन पहले घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों ने आम के पेड़ से लटकता देखा शव

बुधवार सुबह बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ से लटकता शव देखा था। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर गुलरिहा पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के दौरान शव पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले।

महराजगंज जिले का रहने वाला था युवक

पुलिस के अनुसार, संदीप महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा टोला का रहने वाला था। पिता ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से झोले में दो चादर लेकर निकला था। मां ने उसे रोकने की कोशिश की थी लेकिन वह नहीं माना। उसकी पत्नी की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें