फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पीपीगंज में देर रात हादसा, शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार मिठाई कारोबारी पिता और बेटे की गई जान

Wed, 25 Nov 2026 05:17 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया चौराहे पर मंगलवार देर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे में खनन कार्य में लगे डंपर के शामिल होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पीपीगंज सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया चौराहे पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

जांच जारी

बढ़या गांव निवासी मनीराम गुप्ता (52) मिठाई का छोटा कारोबार करते थे। उनका बेटा अमन गुप्ता उर्फ मोनू (25) सहज जनसेवा केंद्र चलाता था। मंगलवार रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तुर्कवलिया गांव के मोड़ पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में खनन कार्य में लगा डंपर शामिल था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीपीगंज पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मनीराम के परिवार में पत्नी, एक बेटा और 20 वर्षीय बेटी हैं। अमन बड़ा बेटा था। दोनों भाई-बहन की अभी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें