सहजनवा। थाना क्षेत्र के मकरहट गांव में मंगलवार रात नौवीं की छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ओरी प्रजापति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी खुशबू पढ़ाई में भी मेधावी थी। खुशबू की मां का पहले ही निधन हो चुका था। सौतेली मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण घर की अधिकांश जिम्मेदारियां खुशबू ही निभाती थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह घर पहुंचे तो देखा कि खुशबू दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी।