फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रेमिका के साथ घर से भागा बेटा, नाले में मिली पिता की लाश; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 13 Feb 2026 11:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस ने शव की पहचान 50 वर्षीय राजाराम के रूप में की, जो जंगल डुमरी नंबर एक के नारायण टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
नाले में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अधेड का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। चित्रकूट टोला के पास चौरहिया नाला में उतराता हुआ शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही बुजुर्ग का बेटा मोहल्ले में रहने वाली प्रेमिका को लेकर भाग गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव की पहचान 50 वर्षीय राजाराम के रूप में की, जो जंगल डुमरी नंबर एक के नारायण टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजाराम का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, राजाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा गुलरिहा इलाके की ही एक युवती को लेकर भाग गया है। इस घटना के बाद से परिवार पर युवती के घरवालों का दबाव बताया जा रहा था। इसी कारण राजाराम अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर कहीं चले गए थे। पिछले 24 घंटे से घर पर ताला लटका हुआ था, जिसे लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें