फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्ती, नौका विहार और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने का अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही नौका विहार और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

जीडीए वीसी बृहस्पतिवार को मासिक बैठक में अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिसंबर एवं जनवरी में विकसित की जा रही कुल 19 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। इन कॉलोनियों में लगभग 52 एकड़ भूमि को अवैध प्लाॅटिंग से मुक्त कराया गया। इन कॉलोनियों को प्राधिकरण से बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए प्लाॅटिंग कर बिक्री के प्रयास किए जा रहे थे। जीडीए बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अब तक 118 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर लगभग 630 एकड़ भूमि को अवैध प्लॉटिंग से अवमुक्त करा चुका है।
आनंद वर्द्धन ने सम्पत्ति अनुभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया सभी कियास्क का मासिक किराया नियमित रूप से जमा कराएं। शिविर लगाकर सभी कियास्क के किराए को आटो डेबिट कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। उन्होंने सम्पत्ति विभाग को भूखंड और फ्लैट के बकाए की रिकवरी के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सचिव पुष्पराज सिंह, ओएसडी प्रखर उत्तम, संयुक्त सचिव अजय कुमार, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें