फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस: बिना किसी हिचकिचाहट करिए रक्तदान, बचाइए दूसरों की जान

Thu, 11 Jun 2020 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • अमर उजाला की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा
  • मेडिकल कॉलेज में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कर सकते हैं  रक्तदान
  • जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कर सकेंगे रक्तदान
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्तदान महादान है। इसके बाद भी लोग रक्तदान करने से हिचकिचाते हैं। इसी हिचकिचाहट को दूर करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को किया गया है।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार राय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रक्तदाता सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक रक्तदाता कभी भी रक्तदान कर सकेंगे। 

कोरोना महामारी के बीच अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। कैंप में कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष इंतजाम रहेंगे। रक्तदान की पूरी व्यवस्था विशेषज्ञों की देखरेख में की जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति इस कैंप में आकर रक्तदान कर सकता है।

डॉ. एसके यादव ने बताया कि आमतौर पर जून में ब्लड की कमी तो रहती थी, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से संकट और गहरा गया है। अस्पतालों में कई ब्लड ग्रुप का भारी संकट है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद हो सके।

कोरोना से बचाव के रहेंगे ये इंतजाम

  • कैंप में दाखिल होने से पहले सभी रक्तदानियों की थर्मल स्कैनिंग होगी।  
  • कैंप में दाखिल होने से पहले हर व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा।
  • मास्क पहनना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

  • 18 साल की उम्र के बाद ही रक्तदान करें
  • रक्तदान से पहले शराब, धूम्रपान व तंबाकू का सेवन न करें
  • रक्तदान से पहले डॉक्टर को सही जानकारी दें
  • रक्तदान से पहले नाश्ता कर व पानी पीकर जाएं
  • यदि कोई टैटू बनवाया है तो रक्तदान से परहेज करें
  • रक्तदान के बाद 15-20 मिनट तक आराम करें
  • रक्तदान के बाद पौष्टिक आहार और पानी की मात्रा ज्यादा लें

इस नंबर पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जिला अस्पताल में रक्तदान करने के लिए मंडलीय जन संपर्क अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के मोबाइल नंबर 94528847768 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें