15 लोगों ने किया रक्तदान
गोरखपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार को गुरुद्वारा जटाशंकर और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में गुरुद्वारा जटाशंकर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान कर मानव सेवा में सहयोग प्रदान किया जा सकता है।
इस मौके पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने भी रक्तदान किया। रोटरी क्लब युगल की अध्यक्ष सुधा मोदी ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहित दुबे, अमन गुप्ता, श्रीचंद शर्मा, राम कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, अंकित भाटिया आदि मौजूद रहे।