फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: गोरखपुर जिले के कुछ ब्लॉकों में ही बांटे गए पर्चे, 10 को मतदान होगा

Tue, 06 Jul 2021 07:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पर्चों की बिक्री शुरू, कल सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन, नौ जुलाई को नाम वापसी, 10 को मतदान होगा, उसी दिन शाम को नतीजे भी आ जाएंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में ब्लॉक प्रमुख के लिए सरकारी कागजों में मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई मगर जिले के कई ब्लॉकों से दावेदारों को निराश लौटना पड़ा। भटहट, ब्रह्मपुर और सहजनवां समेत कुछ ब्लॉकों को छोड़कर ज्यादातर में नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई। कुछ ब्लॉक कार्यालयों में तो कोई अधिकारी-कर्मचारी ही मौजूद नहीं रहा।

विज्ञापन


दावेदारों ने फोन कर संपर्क किया तो कोई बैठक तो कुछ खुद को दूसरे कार्यालय में बताता रहा। अब नामांकन पत्र लेने के लिए बुधवार का ही मौका है। गुरुवार यानी आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम वापसी की तिथि है। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान और उसी दिन तीन बजे के बाद मतगणना होगी।  

पिपरौली, पाली, कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया, सरदारनगर और गोला ब्लॉक में नहीं खुला खाता
पिपरौली ब्लॉक में प्रमुख पद का एक भी पर्चा नहीं बिका। एआरओ रजनीकांत सिंह ने बताया कि  बुधवार को दिन में 11 बजे से 3 बजे तक पर्चे की बिक्री की जाएगी। पाली ब्लॉक में भी किसी दावेदार को पर्चा नहीं मिला। यहां भी एआरओ नितिन सिंह ने बताया कि बुधवार को पर्चे की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


कैंपियरगंज ब्लॉक मुख्यालय पर एआरओ एबीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह, बीडीओ व एडीओ पंचायत समेत कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था। पर्चा खरीदने के लिए कई लोग पहुंचे लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। जंगल कौड़िया, सरदारनगर और गोला ब्लॉक में भी मंगलवार को प्रमुख पद का एक भी पर्चा नहीं बिका है।

 

विज्ञापन

भटहट: पांच प्रत्याशियों ने नौ पर्चे खरीदे

भटहट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने नौ पर्चे खरीदे। रेखा सिंह पत्नी राघवेंद्र प्रताप सिंह , साधना सिंह पत्नी बृजभूषण सिंह, बीना सिंह पत्नी रणजीत सिंह, संगीता पत्नी रामसजन ने दो-दो सेट पर्चा खरीदा। वहीं मनोरमा सिंह पत्नी राकेश सिंह ने एक पर्चा खरीदा। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित ब्रह्मपुर में सुमन यादव ने दो सेट पर्चा खरीदा।

सहजनवां: चार प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र
सहजनवां में ब्लॉक प्रमुख पद के चार प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। कवलदीप, वार्ड 69 ने तीन पर्चे, अमित कुमार, वार्ड 32 ने एक पर्चा, नागेंद्र कुमार, वार्ड 39 ने एक पर्चा, सभाजीत वार्ड 25 ने एक पर्चा खरीदा है।

खोराबार में दो दावेदारों ने आठ पर्चे लिए
शहर से सटे खोराबार ब्लॉक में दो प्रत्याशियों ने आठ पर्चे खरीदे। इनमें चार पर्चा निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी सदस्य शैलेश यादव ने खरीदा। इसी तरह महिमाठ एवं सेमरामानिक गांव के बीडीसी सदस्य ने चार पर्चा खरीदा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें