फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आगरा फोर्ट स्टेशन पर ब्लॉक, तीन ट्रेनों का बदला रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के टूंडला-आगरा खंड पर यमुना ब्रिज एवं आगरा फोर्ट स्टेशनों पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण कई प्रमुख ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इससे गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 14 जून को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग इटावा-टूंडला-आगरा फोर्ट-बयाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-उडीमोड-आगरा कैंट-बयाना के रास्ते गई है। यह ट्रेन टूंडला और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर नहीं रुकी। बांद्रा टर्मिनस से 15 जून को चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग बायाना-आगरा फोर्ट-टूंडला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बायाना-आगरा कैंट-उडी मोड-इटावा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन आगरा फोर्ट एवं टूंडला स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
वडोदरा से 17 जून को चलने वाली 09111 वडोदरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग भरतपुर-आगरा फोर्ट-टूंडला-शिकोहाबाद-फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-मथुरा-कासगंज-फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद और मैनपुरी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें