कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के गोड़सरी निवासी प्रदीप कुमार परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं और साथ ही बीएलओ के रूप में भी कार्यरत हैं। उन पर सोमवार को हमला किया गया। शिक्षक ने थाने में आयोजित जन सुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।
बीएलओ ने बताया कि वह शाम चार बजे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची पर कार्य कर रहे थे। तभी गांव के तीन मनबढ़ उनके पास आए और अवैध तरीके से मतदाता सूची में काम करने का दबाव बनाने लगे। शिक्षक ने दबाव मानने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। बीएलओ ने तहरीर में बताया कि उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद