फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी पर छापा, दुकान सील

Wed, 12 May 2021 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

80 से ज्यादा सिलिंडर मिले, 25 से 40 हजार रुपये में बेचा जा रहा था एक सिलिंडर। रेगुलेटर भी तीन गुने दाम पर बेचा जा रहा था, सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर केस दर्ज करने की तैयारी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचना पर सिटी मस्जिट्रेट की टीम ने गोरखनाथ इलाके के दस नंबर बोरिंग के पास अंबे ट्रेडर्स पर मंगलवार को छापा मारा। मौके से टीम को 80 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलिंडर और रेगुलेटर मिले हैं। जांच में पता चला कि छह से सात हजार रुपये के सिलिंडर को यहां 25 से 40 हजार रुपये में बेचा जा रहा था। इसी तरह रेगुलेटर भी तीन गुने दाम में बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन

 
प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि अंबे ट्रेडर्स से पहले ऑक्सीजन से संबंधित काम होता था लेकिन वर्तमान में यह दुकान अधिकृत नहीं है। कमियां मिलने के बाद दुकान को सील कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।
 
जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के बीच ही ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। इसके साथ ही इसकी कालाबाजारी भी जोरों पर शुरू हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव को सूचना मिली कि दस नंबर बोरिंग के पास स्थित अंबे ट्रेडर्स से ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। इस सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान दुकान में 80 से ज्यादा अवैध रूप से रखे गए ऑक्सीजन सिलिंडर और रेगुलेटर मिल गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर को 25 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक में बेचा जा रहा था। इसी तरह जो रेगुलेटर बाजार में आठ सौ रुपये का है उसे 2500 से चार हजार रुपये में बेचा जा रहा था। दुकान को सील कर दिया गया है। केस दर्ज कराया जाएगा। 

अंबे ट्रेडर्स के संचालक संजय दुबे ने बताया कि वैध रूप से तय कीमत पर ही सिलिंडर बिकता है। मंगलवार को प्रशासनिक अफसर आए थे। उन्हें कागजात दिखाया गया लेकिन उन लोगों ने बताया कि आप के यहां पर सिलिंडर बहुत महंगे कीमत पर बेचा जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। सील करने की कार्रवाई हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें