जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में कमलेश पासवान व उनके भाई विधायक विमलेश पासवान
- फोटो : अमर उजाला
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी सदल प्रसाद को दी शिकस्त। कमलेश को 428364 मत मिले, जबकि सदल को 423824 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह कमलेश ने 4540 मतों से जीत हासिल की है।
महाराजगंज में जीतने के बाद पंकज चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को दी शिकस्त। पंकज चौधरी को 591319 मत मिले, जबकि वीरेंद्र चौधरी को 555859 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह पंकज चौधरी ने 35451 मतों से जीत हासिल की है।
संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को हराया। पप्पू निषाद को जहां 254310 लाख मत मिले, वहीं प्रवीण निषाद को184256 लाख मत मिले। ऐसे पप्पू निषाद ने 70,054 हजार मतों से जीत हासिल कर ली।
देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को दी शिकस्त। शशांक मणि 504541 मत पाए, जबकि अखिलेश सिंह को 469696 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह शशांक मणि ने 50, 4541 मतों से जीत हासिल की है।
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को दी शिकस्त। जगदंबिका पाल को 463303 लाख मत मिले, जबकि कुशल को 42728 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह जगदंबिका पाल ने 42728 हजार मतों से जीत हासिल की है।
कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को दी शिकस्त। विजय दुबे को 152359 लाख मत मिले, जबकि पिंटू को 132115 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह विजय दुबे ने 20244 हजार मतों से जीत हासिल की है।
बस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के हरीश द्विवेदी को इंडी गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने शिकस्त दी है। तीसरी बार हरीश द्विवेदी मैदान में थे।